5 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल के माण्डू भ्रमण की तैयारियाँ पूर्ण; : सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम

Admin

2 months ago 5 views
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम

-ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल के माण्डू भ्रमण की तैयारियाँ पूर्ण; कल जहाज महल में होगा अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेशन का भव्य स्वागत

-सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भव्य लाइट एंड साउंड शो और गाला डिनर से सजेगी माण्डू की शाम

-कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जहाज महल पहुँचकर सुरक्षा और वी.आई.पी. प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का लिया अंतिम जायजा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धार, मध्यप्रदेश 11 जून 2026। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी माण्डू में कल, 12 जून 2026 को आयोजित होने वाले ब्रिक्स (BRICS) प्रतिनिधि मण्डल के अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस अत्यंत महत्वपूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वी.आई.पी. आयोजन की व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा करने के लिए कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा विशेष रूप से 'जहाज महल' पहुँचे। अधिकारियों ने सुरक्षा, रूट और स्वागत-सत्कार से जुड़ी तमाम बारीकियों का धरातलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

कलेक्टर मीना ने निर्देश दिए हैं कि संपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों और वी.आई.पी. प्रोटोकॉल के अनुरूप गरिमामय और चाक-चौबंद होना चाहिए, जिसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए।

पारंपरिक संस्कृति और 'बाग प्रिंट' से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 जून को ब्रिक्स प्रतिनिधि मण्डल माण्डू के विश्व प्रसिद्ध 'जहाज महल' का दीदार करेगा। विदेशी मेहमानों के जहाज महल पहुँचने पर आजीविका समूह की दीदियों द्वारा पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात, प्रतिनिधि मण्डल मुख्य द्वार के समीप आजीविका समूह की दीदियों द्वारा लगाई गई धार जिले की विश्व प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' की विशेष स्टॉल्स का अवलोकन करेगा।

लोक नृत्य और लाइट एंड साउण्ड शो का आकर्षण

भ्रमण के दौरान मुख्य द्वार पर स्थानीय नृत्य दल द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की जीवंत प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य द्वार से जहाज महल में प्रवेश के बाद अधिकृत टूरिस्ट गाइड्स द्वारा विदेशी मेहमानों को माण्डू और जहाज महल के गौरवशाली इतिहास तथा स्थापत्य कला की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शाम को विशेष आकर्षण के रूप में ऐतिहासिक प्राचीर पर भव्य 'लाइट एंड साउण्ड शो' का प्रदर्शन किया जाएगा।

गाला डिनर के साथ होगा समापन

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भ्रमण के उपरांत, जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डेलीगेट्स के सम्मान में एक शानदार गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा, जहाँ मेहमान विशेष व्यंजनों का स्वाद लेंगे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

12
पेज 1 / 2